Nobel Peace Prize 2026 Navanethem Navi Pillay : नई दिल्ली। भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद नवनीतम ‘नवी’ पिल्लै को वर्ष 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है।
‘नवी’ पिल्लै को युद्ध अपराधों, नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध करने वालों को न्याय के कटघरे में लाने तथा अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया है। नवी पिल्लै का जीवन मानवाधिकारों की रक्षा, रंगभेद के खिलाफ संघर्ष और न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए गए कामों से जुड़ा रहा है।
